HTML tutorial
HTML tutorial

कोरोना संक्रमित प्रसिद्ध इतिहासकार प्रो. लाल बहादुर वर्मा का निधन

Pahado Ki Goonj

देहरादून। प्रसिद्ध इतिहासकार प्रो. लाल बहादुर वर्मा का रविवार देर रात देहरादून के एक अस्पताल में निधन हो गया। लाल बहादुर वर्मा पिछले कुछ दिनों से कोरोना से संक्रमित थे और देहरादून स्थित इंद्रेश अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
लाल बहादुर वर्मा देहरादून में  अपनी बेटी के साथ रह रहे थे। कोरोना संक्रमण के कारण 5 मई को उन्हें इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को उनकी स्थिति में सुधार था। लेकिन रविवार रात में हृदयगति रुक गई। लाल बहादुर वर्मा किडनी की बीमारी से ग्रसित थे।
प्रो. लाल बहादुर वर्मा का जन्म 10 जनवरी,1938 को बिहार के छपरा जिले में हुआ था। वर्मा की प्रारम्भिक शिक्षा आनंदनगर, गोरखपुर से हुई थी। उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक, लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर और गोरखपुर विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधियों प्राप्त की थी।
सोमवार को देहरादून में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और बेटी है। उनके निधन की जानकारी बाद से साहित्यकारों में शोक की लहर फैल गई।

Next Post

गुड न्यूज-हिमालय स्थित ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुले महामारी के समाप्ति की प्रार्थना की गई जाने

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2021 देहरादून ,पहाडोंकीगूँज ,हिमालय स्थित ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट विधिवत खुले। • मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रसननता जताई। जनकल्याण तथा आरोग्यता की कामना की। • श्री केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नाम से […]

You May Like