HTML tutorial
HTML tutorial

भगवान श्री मदमहेश्वर, श्री तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथियां कल घोषित हो जायेगी

Pahado Ki Goonj

कल घोषित हो जायेगी श्री मध्यमहेश्वर, श्री तुंगनाथ कपाट खुलने की तिथियां।
•उखीमठ: पंच केदार में प्रसिद्ध द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर एवं तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथियों का कल 14 अप्रैल बैशाखी के दिन निर्धारण किया जायेगा,पंच केदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में आयोजित होनेवाले भब्य समारोह में पंचाग गणना के अनुसार श्री मध्यमहेश्वर जी के कपाट खुलने की तिथि तय की जायेगी जबकि

श्री तुंगनाथ जी के शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ स्थित मार्कण्डेय मंदिर में तुंगनाथ जी के कपाट खुलने की तिथि का निर्धारण किया जायेगा।कार्यक्रम प्रात: 9 बजे से शुरु हो जायेगा। इस अवसर पर मंदिरों को फूलों से सजाया गया है। आयोजित होनेवाले कार्यक्रम में पंच गद्दी पुरोहित,वेदपाठी,पुजारीगण एवं श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति सदस्य श्रीनिवास पोस्ती शिव सिंह रावत, रामप्रसाद मैठाणी, कार्याधिकारी एन.पी. जमलोकी, राजकुमार नौटियाल,आर.सी.तिवारी, वचन सिंह रावत,प्रकाश पुरोहित आदि मौजूद रहेंगे। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बी.डी. सिंह ने बताया कि इस यात्रा काल में भगवान केदारनाथ के कपाट 29 अप्रैल प्रात:6 बजकर 15 मिनट पर खुलेंगे।श्री मध्यमहेश्वर एवं तुंगनाथ में अतिशीघ्र आवश्यक ब्यवस्थाये बनाने हेतु मंदिर समिति के दल पहुंचेगे,उन्होंने बताया कि दोनों जगह शीतकाल में समिति के सुरक्षा कर्मी मंदिरों की नियमित देख -रेख करते है ।

Next Post

भृगुतम्ब का बैसाखी मेला 14 को गंगावली की इस चोटी पर की भृगु ऋषि के कठोर तपस्या

भृगुतम्ब का बैसाखी मेला कल गंगावली की इस चोटी पर की भृगु ऋषि के कठोर तपस्या भृगुतम्ब गुफा का वर्णन मिलता है स्कंद पुराण में बदहाली की दास्तां बयां करती यह दुर्गम चोटी घोर उपेक्षा की शिकार* तीर्थाटन कॊ लगा द्युन स्थानीय लोग भरभ्यों डान के नाम से पुकारते है।इस […]

You May Like