HTML tutorial
HTML tutorial

ताहिर हुसैन को लेकर बोले आप नेता संजय सिंह, दोषी है कार्रवाई हो

Pahado Ki Goonj

दिल्ली। अंकित शर्मा के पिता द्वारा आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन पर हत्या का आरोप लगाने पर ।।च् नेता संजय सिंह ने कहा कि हम पहले दिन से कह रहे हैं कि अगर कोई भी दोषी है तो उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले में हिंसा की हालिया घटनाओं के संबंध में कई व्हाट्सएप ग्रुप पर भी नजर रखी जा रही है और उसकी जांच भी की जा रही है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, दिल्ली के बाहर के लोगों की भूमिका संदेह के घेरे में है।उत्तर पूर्वी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सोमवार से शुरू हुआ हिंसक प्रदर्शन चैथे दिन प्रवेश कर गया है। बृहस्पतिवार सुबह कई इलाकों में लोग घरों से निकले और रोजाना की तरह कामकाज के लिए दफ्तर पहुंचे। वहीं, बुधवार रात को उत्तर पूर्वी दिल्ली के तीन इलाकों में बुधवार रात को भी आगजनी व तोड़फोड़ की घटना हुई है। इस बीच मृतकों की संख्या 32 पहुंच गई है।दिल्ली में सोमवार से शुरू हुई हिंसा अभी पूरी तरह थमी नहीं है। बुधवार सुबह छिटपुट घटनाओं के बाद दिनभर शांति रही, लेकिन देर शाम अंधेरा होते-होते कई इलाकों में दंगाइयों का दुस्साहस बढ़ने लगा। देर रात ब्रह्मपुरी, नूर-ए-इलाही और उस्मानपुर के तीसरा पुस्ता इलाके में दंगाइयों ने आगजनी और तोड़फोड़ की है। वहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के मैदान में उतरने व दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश का असर दिखने लगा है। बुधवार दिनभर कोई बड़ी हिंसा नहीं हुई, हालांकि, अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है।

Next Post

शहरी इलाकों में अब अत्याधुनिक पिस्टल से होगी स्मार्ट पुलिसिंग

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में हाईटेक पुलिसिंग को लेकर लगातार कवायद जारी है। राज्य में अंग्रेजी शासनकाल के दौरान साल 1807 में निर्मित ऐतिहासिक थ्री नॉट थ्री राइफल को रुखसत करने की घोषणा पहले ही हो चुकी हैं, ऐसे में अब प्रदेश के शहरी इलाकों में किसी भी ऑपरेशन के […]

You May Like