नैनीताल। त्रिवेंद्र सरकार को उत्तराखंड की कमान संभाले हुए 3 साल पूरे हो चुके हैं, जिसको लेकर राज्य सरकार ने अपने द्वारा किए गए। विकास कार्यों को जनता के सामने रख कर अपनी पीठ थपथपाती नजर आ रही है। तो वहीं, विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सरकार के तीन साल के कार्यकाल को विफल बताया है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को केवल सपने दिखा सकती है, लेकिन विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का काम सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि वर्तमान सरकार इन तीन सालों में प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया है। जिन विकासकार्यों को बीजेपी अपनी उपलब्धि बता रही है, उसकी नींव कांग्रेस के शासनकाल में पहले ही रखी जा चुकी थी। ऐसे में उन कार्यों का श्रेय खुद लेकर अपनी पीठ थपथपाने से बाज नहीं आ रही। वहीं, सरिता आर्य का कहना है कि बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र में उत्तराखंड के किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही गई थी। लेकिन प्रदेश के किसानों का दुर्भाग्य है, कि उन्हें इसका लाभ आज तक नहीं मिल सका है। साथ ही केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार महंगाई पर काबू पाने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि घरेलू सिलेंडरों और रोजमर्रा की वस्तुओं के दामों में लगातार वृद्ध हो रही है। ऐसे में बढ़ती महंगाई ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। राज्य सरकार केवल हो केवल भाषणों तक ही सीमित है, धरातल पर उसका कोई काम नजर नहीं आ रहा है।
कोरोना के तीन संदिग्ध दून अस्पताल में भर्ती
Thu Mar 19 , 2020
देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना से संक्रमित ट्रेनी आईएफएस की हालत अब सामान्य है। तीन कोरोना संदिग्धों को गुरूवार को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देहरादून का प्राचीन गौतम कुंड मंदिर भी बंद कर दिया गया है। वहीं दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल […]

You May Like
-
तीन मामलों पर ध्यान केंद्रित करेंगे डोनाल्ड ट्रंप
Pahado Ki Goonj September 16, 2017
-
फैक्ट्री में बायलर फटा, मरने वालों की संख्या 11 तक पहुंची
Pahado Ki Goonj December 26, 2021


