HTML tutorial
HTML tutorial

किम जोंग-नाम हत्याकांड: मलेशिया ने रासायनिक हथियार की निंदा की

Pahado Ki Goonj

समाचार एजेंसी के मुताबिक, मलेशियाई विदेश मंत्रालय ने वीएक्स नर्व एजेंट के इस्तेमाल पर चिंता जताई है. 13 फरवरी को कुआलालंपुर हवाईअड्डे पर दो महिलाओं ने नाम के चेहरे पर एक पदार्थ छिड़क दिया था, जिसके कुछ ही मिनटों बाद नाम की मौत हो गई थी।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ‘मंत्रालय कड़े शब्दों में किसी पर भी, किसी भी समय और किसी भी परिस्थिति में इस तरह के रासायनिक हमले की निंदा करता है. सार्वजनिक स्थानों पर इसका इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है।’

नाम का शव लेने के लिए उत्तर कोरिया का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मलेशिया पहुंचा था. इस दौरान उत्तर कोरिया के प्रतिनिधियों ने वीएक्स नर्व एजेंट से नाम के निधन से इनकार किया।

वीएक्स नर्व एजेंट एक प्रकार का विषैला रसायन है।

उत्तर कोरिया के राजदूत और संयुक्त राष्ट्र में उत्तर कोरिया के पूर्व राजदूत री टोंग द्वितीय ने कहा कि नाम को हृदय से संबंधित कई बीमारियां थीं और इस बात के पुख्ता संकेत हैं कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ।

Next Post

मंजीव सिंह पुरी नेपाल में भारत के नए राजदूत होंगे

हिमालयन टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि मंगलवार को पुरी का नाम विदेश मंत्रालय को भेजा गया और उनकी नियुक्ति पर सहमति की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। पुरी फिलहाल यूरोपीय संघ, बेल्जियम तथा लक्जमबर्ग में भारत के राजदूत हैं। नेपाल में […]

You May Like