
आईटीआई बड़कोट में अप्रेंटिसशिप मेले में उमड़े युवा ।
अप्रेंटिसशिप के लिए चयन का मिला अवसर ।
(उत्तरकाशी) बड़कोट ।
जोत सिंह रवांल्टा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बड़कोट में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आईटीआई के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं सहित क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान लगभग 200 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अप्रेंटिसशिप, तकनीकी प्रशिक्षण, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. विनोद कुमार, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय बड़कोट ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हरि प्रसाद सेमवाल, प्रभारी प्रधानाचार्य, आईटीआई बड़कोट ने की।
उन्होंने कहा कि जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण, अप्रेंटिसशिप और रोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया गया। इस पहल से प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को अपने हुनर को निखारने और भविष्य में रोजगार की संभावनाएं तलाशने में मदद मिलेगी।
मेले के दौरान प्रतिभागियों को अप्रेंटिसशिप के लिए पंजीकरण एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही उद्योगों में प्रशिक्षण प्राप्त करने, कार्यक्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव हासिल करने और रोजगार की संभावनाओं को समझने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को अप्रेंटिसशिप के लिए चयन का अवसर भी प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर प्रहलाद सिंह चौहान, अमित सिंह, जयवीर सिंह रावत, राधेश्याम नौटियाल, डॉ. बी.एल. थपलियाल, दिनेश सिंह रावत, कार्यदेशक गौरव आर्य तथा प्रकाश चौहान ,विपिन जयाडा,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जगमोहन सिंह राणा ने किया।


