HTML tutorial
HTML tutorial

ब्रह्मखाल के मजगांव के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल

Pahado Ki Goonj

ब्रह्मखाल के मजगांव के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल

उत्तरकाशी। ब्रह्मखाल क्षेत्र के मजगांव के पास रविवार को एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद तीनों घायलों को निजी वाहन से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मखाल ले जाया गया। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, घटना की सूचना डेल्टा और 108 एंबुलेंस सेवा को भी दी गई।

प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार घायलों में शिवराज राणा (42) निवासी बड़ेत, डुंडा, शुभम (28) निवासी तलोग (जसपुर), डुंडा तथा सुंदर लाल नौटियाल (53) निवासी खुरमोला (पंयासारी), डुंडा शामिल हैं। वाहन शुभम चला रहा था।

Next Post

18 नवंबर से उत्तरकाशी में पहली बार होगा पंचकुंडीय लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ

### 18 नवंबर से उत्तरकाशी में पहली बार होगा पंचकुंडीय लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ विश्व शांति और नगर की सुख-समृद्धि के लिए 23 नवंबर तक चलेगा धार्मिक आयोजन, पांच कन्याओं का विवाह भी होगा संपन्न उत्तरकाशी। धार्मिक नगरी उत्तरकाशी में पहली बार 18 से 23 नवंबर तक पंचकुंडीय श्री लक्ष्मी-नारायण गौ-गंगा प्रतिष्ठा […]

You May Like