HTML tutorial

खन्यासणी में दर्दनाक सड़क हादसा: 12 सवारियों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 11 घायल

Pahado Ki Goonj

 खन्यासणी में दर्दनाक सड़क हादसा: 12 सवारियों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 11 घायल

उत्तरकाशी, 15 सितंबर। मोरी तहसील क्षेत्र के खन्यासणी गांव के पास मंगलवार शाम करीब 4:57 बजे एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन सवार 12 लोगों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। आपातकालीन परिचालन केंद्र से तहसीलदार मोरी, पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस को मौके के लिए रवाना किया गया। वहीं एनडीआरएफ बड़कोट की टीम को भी घटनास्थल के लिए भेजा गया।

घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया गया, जहां से तीन गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी पुरोला मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं।

जिला प्रशासन ने बताया कि हादसे की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। दुर्घटना के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक युवक की पहचान उपेन्द्र सिहं पुत्र बेगा सिहं उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम हड़वाडी रूप में हुई है।

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी मोरी लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों की प्रारंभिक सूची में मस्तु पुत्र जीवन सिंह (45), अरविंद पुत्र जयपाल सिंह (23), रमेश पुत्र चंद्र सिंह (40), राधा पत्नी अनिल सिंह (28), साइकिलू पुत्र अमरू (35), जगमोहन पुत्र रामू सिंह (50), शीशपाली पत्नी साइकिलू (32) और माधी देवी पत्नी हरिलाल (35) शामिल हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मस्तु, रमेश, साइकिलू, जगमोहन और शीशपाली हडवाड़ी गांव, अरविंद बरी गांव, जबकि राधा और माधी देवी पुरोली गांव की निवासी हैं।

You May Like