HTML tutorial

उपरीकोट में भेडू कु थौलू, विधायक सुरेश चौहान ने की शिरकत

Pahado Ki Goonj

उपरीकोट में  भेडू कु थौलू, विधायक सुरेश चौहान ने की शिरकत

उत्तरकाशी। वरुणाघाटी के उपरीकोट में आयोजित पौराणिक भेडू कु थौलू-2026 में गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने आराध्य देव श्री सोमेश्वर देवता के दर्शन-पूजन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

विधायक ने कहा कि ऐसे पौराणिक मेले उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और देव आस्था को जीवंत रखने के साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति और क्षेत्रवासियों को मेले के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।

मेले में लोक संस्कृति और धार्मिक आस्था की झलक देखने को मिली। बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे।

You May Like