HTML tutorial

राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश, बड़े बकायेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई ।

Pahado Ki Goonj

राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश, बड़े बकायेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई ।

उत्तरकाशी
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में मुख्य एवं विविध देयों की मांग के अनुसार वसूली प्रक्रिया में तेजी लाने तथा बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री और अंश निर्धारण के कार्यों में भी तेजी लाने पर जोर दिया।
बैठक में राजस्व पुलिस क्षेत्रांतर्गत दर्ज अपराधों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लंबित न्यायालयी वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्य देयों एवं विविध देयों की वसूली प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने परगना मजिस्ट्रेट न्यायालयों में निस्तारित फौजदारी वाद, अविवादित विरासत के मामलों, ऑडिट आपत्तियों सहित अन्य लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके उपरांत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में मुक्ता मिश्र, देवानंद शर्मा, शालिनी नेगी, प्रदीप कुमार, राकेश चौहान सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

You May Like