बड़कोट नगर पालिका को मिले तीन नए नामित सदस्य, शासन ने जारी किए आदेश ।
बड़कोट। उत्तराखंड शासन ने बड़कोट नगर पालिका परिषद में तीन नए नामित सदस्यों की नियुक्ति कर दी है। इस संबंध में 23 जुलाई 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किए गए।
नामित सदस्यों में प्रवीन रावत, नीरज चौहान और मीनाक्षी रौटा शामिल हैं। तीनों सदस्य अब नगर पालिका परिषद की बैठकों में भाग लेकर शहर के विकास, स्वच्छता, सड़क, पेयजल तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव और सहयोग देंगे।
शासन के आदेश जारी होने के बाद क्षेत्रवासियों और समर्थकों ने तीनों नव-नामित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे नगर हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई है।

