HTML tutorial

मुख्यमंत्री धामी से मिले युवा नेता मनमोहन चौहान, आराकोट-बंगाण की समस्याएं उठाईं ।

Pahado Ki Goonj

मुख्यमंत्री धामी से मिले युवा नेता मनमोहन चौहान, आराकोट-बंगाण की समस्याएं उठाईं
देहरादून/पुरोला, 24 जुलाई।
विधानसभा पुरोला के युवा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन सिंह चौहान ने शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर आराकोट-बंगाण क्षेत्र सहित जनपद उत्तरकाशी की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
इस दौरान मनमोहन सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं का विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, संचार, आपदा प्रबंधन तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आराकोट-बंगाण जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में आज भी कई मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता है, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौहान द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर सकारात्मक पहल की जाएगी।
मनमोहन सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके द्वारा उठाई गई जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान होगा तथा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों को लगातार सरकार के समक्ष उठाते रहेंगे ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके।

Next Post

जल्द से जल्द खोली जाएं ग्रामीण सड़कें-सुमन

जल्द से जल्द खोली जाएं ग्रामीण सड़कें-सुमन *सोमवार से आरेंज अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश* *सचिव आपदा प्रबंधन ने की समीक्षा* देहरादून। आगामी दिनों के लिए मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट तथा राज्य में सक्रिय मानसून को देखते हुए सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने […]

You May Like