HTML tutorial

उत्तरकाशी: बडेथी के पास कार नाले में गिरी, 5 लोग घायल, सभी सुरक्षित 

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी: बडेथी के पास कार नाले में गिरी, 5 लोग घायल, सभी सुरक्षित 

उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के बडेथी के पास शनिवार दोपहर एक कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नाले में जा गिरी। दुर्घटना के समय वाहन में पांच स्थानीय लोग सवार थे।
जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे में सभी पांच लोगों को हल्की चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के लिए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ ले जाया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी घायल स्थानीय निवासी हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

You May Like