
युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए ‘दिया’ संगठन का विस्तार ।
अजय प्रकाश बडोला
को मिली उत्तरकाशी की जिम्मेदारी ।
देहरादून/उत्तरकाशी।
देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार की पहल पर पूरे उत्तराखंड में युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन (दिया) संगठन का विस्तार किया जा रहा है। यह कार्य डॉ. चिन्मय पंड्या के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
संगठन का उद्देश्य आचार्य श्रीराम शर्मा (संस्थापक, शांतिकुंज) के विचारों को युवाओं तक पहुंचाना है। इसके तहत उत्तराखंड के प्रत्येक जनपद और तहसील स्तर पर युवाओं को जोड़ा जाएगा।
गढ़वाल मंडल में विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उत्तरकाशी जनपद में युवाओं को जोड़ने की जिम्मेदारी अजय प्रकाश बडोला (पूर्व ट्रस्टी, गायत्री परिवार) को जनपद प्रभारी के रूप में दी गई है।
🎯 संगठन के मुख्य उद्देश्य
युवाओं को नशामुक्त बनाना
स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना
देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना
पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा कार्य करना
समाज के सभी वर्गों के युवाओं को जोड़ना
क्षेत्र में दी गई जिम्मेदारियां ।
संगठन के विस्तार के लिए विभिन्न कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है, जिनमें प्रमुख रूप से:
प्रांजल उनियाल, किशोर सेमवाल, लेफ्टिनेंट मानसिंह रावत (सेवानिवृत्त), शिव प्रसाद भट्ट, मुरली मनोहर भट्ट, शीशपाल पंवार, ध्रुव तमांग, निकिता शाह, अर्चना नेगी, मुरारी, बिनिता बडोनी, मनोज रावत, धनंजय सेमवाल, सुनील पंवार, रोहित नौटियाल, दीपक नौटियाल और सुभाष बडोनी शामिल हैं।
संगठन प्रदेश स्तर पर शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में कार्य करेगा और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास करेगा।

