नवनियुक्त मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी को निवर्तमान मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने पदभार सौंपा

Pahado Ki Goonj

 

देहरादून ,नवनियुक्त मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने बुधवार को सचिवालय स्थित मुख्य सचिव कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मुख्य सचिव श्रीमती रतूड़ी को पदभार सौंपा।

इस अवसर पर नवनियुक्त मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी का कहना है कि यह दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी जी भी प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को आगे ले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जी के मूल मंत्र सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि की दिशा में एक टीम के रूप में कार्य करते हुए देश का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के लिए कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में लगातार कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव  आर. के. सुधांशु, सचिव  शैलेश बगोली,  अरविंद सिंह ह्यांकी, श्रीमती राधिका झा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
*सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग

Next Post

गुड न्यूज,चित्रा इंटर नेशनल आर्ट गैलरी में 2फ़रवरी से 11तक ग्रुप प्रदर्शनी का आयोजन है; अरविंद गैरोला

  PRESS   आज 4.30 सायम   से  CHITRDWA  INTERNATION ART GALLERY  में   GURUP ART SHOW प्रारम्भ होगा  14 लोगों की  कला कृतियां  प्रदर्शन,बिक्री  के लिए  लाई गई  देहरादून, दुनियां   BHAGWAN ने सांसारिक रचना करते हुए सबसे आखिर में  मनुष्य को बनाया है मानव जीवन में कई प्रकार की सुंदर जगहों […]

You May Like