
चारधाम यात्रा 2026: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, प्रवेश द्वारों पर बनेंगे मेडिकल रिलीफ पोस्ट ।
देहरादून
विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आगाज 19 अप्रैल से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ होगा। इसके बाद केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए देहरादून जिला प्रशासन विशेष व्यवस्थाएं कर रहा है।
मुख्य स्थानों पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट
देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा के अनुसार,
ऋषिकेश को चारधाम यात्रा का प्रमुख प्रवेश द्वार मानते हुए रोडवेज बस अड्डे के पास मेडिकल रिलीफ पोस्ट (MRP) स्थापित किया जाएगा।
इसके साथ ही यहीं पर यात्रियों की स्वास्थ्य जांच (स्क्रीनिंग प्वाइंट) भी बनाई जाएगी।
इसी प्रकार,
हरबर्टपुर बस अड्डे के पास भी मेडिकल रिलीफ पोस्ट और स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जा रही है।
अतिरिक्त स्क्रीनिंग प्वाइंट
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए
कटापत्थर
नया गांव पेलियो
में भी स्क्रीनिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे।
24 घंटे उपलब्ध रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
सभी मेडिकल रिलीफ पोस्ट पर 24 घंटे डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहेगा।
ऋषिकेश में स्क्रीनिंग सुविधा भी 24 घंटे चालू रहेगी।
हरबर्टपुर में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक स्क्रीनिंग की जाएगी, जरूरत पड़ने पर समय बढ़ाया जा सकता है।
यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान
स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो और आपात स्थिति में तुरंत उपचार मिल सके।

