
खाई में गिरा वाहन,चालक की मौत,हेल्पर गंभीर
देहरादून।
दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर विकासनगर की ओर आ रहा वाहन हथियारी के पास खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में कोतवाली क्षेत्र की मदीना बस्ती निवासी वाहन चालक राशिद अली उर्फ राजू (35) की मौत हो गई। हेल्पर हुकुम घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने मृतक और घायल को खाई से बाहर निकाला। घायल को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय विकासनगर भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि वाहन एक टेंट हाउस का है। चालक और हेल्पर एक विवाह समारोह संपन्न होने के बाद टेंट और अन्य सामान लेकर वापस विकासनगर आ रहे थे, इस दौरान हादसा हो गया। दुर्घटना की जांच की जा रही है

