मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व फूल देई 

Pahado Ki Goonj
मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व फूल देई  
मुख्यमंत्री  ने प्रदेशवासियों  को  फूलदेई के त्योहार की दी हार्दिक बधाई व शुभकामनायें
                                                                                        प्रकृति में बसंत आगाज  की सुंदरता  को श्रेष्ट  मानते है उत्तराखंड   
   देव भूमि में सभी के घरों में  संपनता लाने की  कामनाये   बच्चे करते हैँ                                                                                                                   मुख्यमंत्री  ने प्रदेशवासियों  को  फूलदेई के त्योहार की दी हार्दिक बधाई व शुभकामनायें
उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री ने सपरिवार धूमधाम से मनाया गया। 
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में रंग बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने देहरी में फूल व चावल बिखेरकर पारंपरिक गीत  ‘फूल देई छमा देई, जतुक देला, उतुक सई, फूल देई छमा देई, देड़ी द्वार भरी भकार’ गाते हुए त्योहार की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों  को  फूल देई के त्योहार की हार्दिक बधाई व शुभकामनायें देते हुए देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि लोकपर्वों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है।
Next Post

मुख्यमंत्री ने दिल्ली से पिथौरागढ़ शुरू हो रही हवाई सेवा का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री ने दिल्ली से पिथौरागढ़ हेतु प्रारम्भ हो रही एलायंस एयर की हवाई सेवा का किया औपचारिक शुभारम्भ। विमान के संचालन से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में एयर कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी: मुख्यमंत्री। सीमांत जनपद एवं देश की राजधानी की कनेक्टविटी सीधे तौर पर जुड़ी: मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने […]

You May Like