HTML tutorial

बडकोट में स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार ।

Pahado Ki Goonj

 

*बडकोट में स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार ।

 

उत्तरकाशी । बडकोट ।

 

उत्तरकाशी पुलिस का अवैध नशे के कारोबारियों/तस्करों विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। *पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी* के निकट पर्यवेक्षण एवं *थानाध्यक्ष बडकोट दीपक कठैत* के नेतृत्व में बडकोट पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान कल रात्रि को *अंशुमान शाह नाम के एक युवक को स्थान  कृष्णा खड्ड तुनालका बडकोट के पास से अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया गया, युवक के कब्जे से 2.51 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की गयी है।*

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर *उक्त युवक के विरुध थाना बडकोट पर NDPS Act की धारा 8/21 के तहत मुकदमा पंजीकृत* किया गया है।अभियुक्त को आज मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-* अंशुमान शाह पुत्र गोरी लाल निवासी ग्राम मस्सू थाना बडोकट उत्तरकाशी उम्र- 25 वर्ष।

*बरामद माल-* 2.51 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 80 हजार रु0)

*पुलिस टीम-*

1- उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह रावत

2- कानि0 गौरव सिंह रावत

3- कानि0 जयदेव सरियाल

Next Post

समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारी फोन नही उठाएंगे तो होगी कार्यवाही-  जिलाधिकारी उत्तरकाशी

समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारी फोन नही उठाएंगे तो होगी कार्यवाही-  जिलाधिकारी उत्तरकाशी   जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने निर्देश किए हैं कि जिला स्तरीय अधिकारी एवं खंड स्तरीय अधिकारी जनप्रतिनिधियों एवं आम जन मानस का फोन रिसीव करना सुनिश्चित करेंगे अगर शिकायतें मिलने पर समस्त विभागीय अधिकारी के विरुद्ध शासन […]

You May Like