HTML tutorial

वाहन चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार ।

Pahado Ki Goonj

वाहन चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार ।

देहरादून। वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से चुरायी गयी बाइक भी बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज प्रदीप पाल पुत्र राम तीर्थ निवासी 65 सोसाइटी एरिया, क्लेमेंट टाउन द्वारा थाना क्लेमेंटटाउन पर तहरीर देकर बताया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा घर के बाहर खड़ी उनकी मोटर साइकिल को चोरी कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से बीती शाम झील तिराहा भारूवाला के पास से घटना में शामिल 2 आरोपियों को चुरायी गयी बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उन्होने अपना नाम लवी  पुत्र सुभाष  निवासी लेन नम्बर सी-20 ओगल भटृा, थाना क्लेमेंट टाउन, देहरादून व मानव गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता निवासी ब्राहमणवाला ओपोजिट डाक्टर आलम, थाना पटेल नगर, देहरादून बताया। बताया कि वे दोनों नशे के आदी है तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

Next Post

Good news लोक प्रिय प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक  ली  जानिए सभी समाचार 

प्रभारी मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक  ली  जानिए सभी समाचार *मा0 मुख्यमंत्री के जन सेवा संकल्प, सुशासन को सार्थक करता जिला प्रशासन।* *जन सुनवाई में दर्ज हुई 101 शिकायत, अधिकांश का मौके पर समाधान।* *जन समस्याओं को गंभीरता से ले विभाग, प्राथमिकता पर करें समाधान-डीएम* […]

You May Like