HTML tutorial

भैरवघाटी के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक 300 मीटर गहरी खाई में लापता ।

Pahado Ki Goonj

भैरवघाटी के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक 300 मीटर गहरी खाई में लापता

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भैरवघाटी से लगभग तीन किलोमीटर आगे गंगोत्री की ओर बुधवार देर रात एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों में से दो सुरक्षित बच गए, जबकि एक युवक गहरी खाई में गिरकर लापता हो गया।
आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, रात करीब 11:10 बजे मोटरसाइकिल (UP-20AN-7785) के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ गंगोत्री और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार 26 वर्षीय सुरेश लामा पुत्र कुलबहादुर, निवासी नेपाल (हाल निवासी हिमाचल प्रदेश), लगभग 200 से 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। तीनों युवक बीआरओ-72 में भैरवघाटी में कार्यरत बताए गए हैं।
पुलिस और एसडीआरएफ ने रात करीब 2:30 बजे तक खोज एवं बचाव अभियान चलाया, लेकिन लगातार बारिश और अंधेरे के कारण लापता युवक का कोई पता नहीं चल सका। प्रतिकूल मौसम के चलते अभियान को रात में स्थगित कर दिया गया। गुरुवार सुबह दोबारा खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया जाएगा।

Next Post

वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्तहाल विद्यालयः डाॅ. धन सिंह रावत* *कहा, डी-श्रेणी विद्यालयों के पुनः आंगणन कर दो दिन में शासन को भेजें प्रस्ताव*

*वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्तहाल विद्यालयः डाॅ. धन सिंह रावत* *कहा, डी-श्रेणी विद्यालयों के पुनः आंगणन कर दो दिन में शासन को भेजें प्रस्ताव* *जनपद स्तरीय समीक्षा के लिये निदेशालय स्तर पर नामित होंगे नोडल अधिकारी* देहरादून, 03 जुलाई 2026 अब प्रदेशभर के क्षतिग्रस्त हो चुके विद्यालयों को संवारने […]

You May Like