
उत्तराखंड के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी ।
देहरादून:
उत्तराखंड में मौसम की मार आम जनजीवन पर भारी पड़ रही है. रुद्रप्रयाग का बसुकेदार क्षेत्र, चमोली के देवाल ब्लॉक स्थित मोपाटा गांव और टिहरी गढ़वाल के बूढ़ाकेदार इलाके में प्राकृतिक आपदा से भारी नुकसान हुआ है । मौसम विभाग ने 30 अगस्त 2025 के लिए देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना व्यक्त की है. मौसम विभाग ने इन तीनों जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और पौड़ी गढ़वाल जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई है. इसके अलावा राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना व्यक्त की है. ऐसे में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है । वहीं मौसम विभाग ने उत्तरकाशी में 29 अगस्त के अलावा 30 और 31 अगस्त को भी जिले में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है । साथ ही जिले की जनता से सतर्क रहते हुए विशेष एहतियात बरतते हुए सावधानी बरतने की अपील की है. साथ ही आम लोगों के नदी-नालों के पास जाने पर रोक लगा दी है.


