HTML tutorial
HTML tutorial

कार पुल से नीचे गिरी, एक संत समेत दो की मौत

Pahado Ki Goonj

हरिद्वार : देर रात रुड़की की ओर से आ रही एक कार बढेढ़ी पुल से नदी में जा गिरी। हादसे में एक संत समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि कार (एचआर 76 बी 9704) पुल की रेलिंग तोड़ कर नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार भगवान दास (61 वर्ष) पुत्र रामकुमार दास निवासी रमानन्द आश्रम श्रवण नाथ नगर हरिद्वार और रूपेंद्र गोस्वामी (60 वर्ष) पुत्र मुन्सब गोस्वामी निवासी गोस्वामी गुड़गांव हरियाणा की मौके पर मोत हो गई, जबकि तीन व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो। पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Next Post

वोल्गा से गंगा राहुल सांकृत्यायन की प्रसिद्ध कृति है

वोल्गा से गंगा राहुल सांकृत्यायन की प्रसिद्ध कृति है। यह बीस कहानियों का संग्रह है। *समाज के विकास-क्रम को इतिहास की पृष्ठभूमि में सरल रूप में समझाने के लिए राहुल ने वोल्गा से गंगा की 20 कहानियां लिखीं।* इसकी कहानियाँ आठ हजार वर्षों तथा दस हजार किलोमीटर की परिधि में […]

You May Like