पौड़ी। कांसदेव महादेव मंदिर के पुजारी का शव मिलने के मामले में दोबारा से जांच करवाई जाएगी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि यदि पुजारी की मृत्यु जंगली जानवर के हमले से हुई है तो उन्हें मुआवजा दिलवाया जाएगा। बता दें कि पौड़ी के कल्जीखाल ब्लॉक में बीते सितंबर माह में कांसदेव महादेव मंदिर के पुजारी का शव झाड़ियों में मिला था। ग्रामीणों की ओर से जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई गई है। पोस्टमॉर्टम के दौरान भी मृतक के शरीर में जंगली जानवर के घाव भी पाए गए। मृतक पुजारी के परिवार ने जंगली जानवार या गुलदार के हमले से मौत होने के आसार जताए हैं। लेकिन अब तक वन विभाग और प्रशासन मौत की वजह साफ नहीं कर पाया है। मौत की वजह साफ ना होने के चलते मुआवजे की कार्रवाई भी आगे नहीं बढ़ पाई है। अब तक मृतक का परिवार जिला मुख्यालय के कई चक्कर काट चुका है। लेकिन ये मामला अब तक नहीं सुलझ सका है। ऐसे में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि मामले में दोबारा से अब उचित जांच करवाई जाएगी।
अतिक्रमण हटाने के दौरान नोकझोंक
Sun Dec 20 , 2020
कोटद्वार। क्षेत्र में इन दिनों हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। इस दौरान नगरवासियों और व्यापारियों ने नगर निगम पर आरोप लगाया कि वह सरकारी भवनों से हुए अतिक्रमण को नहीं हटा रहे हैं। जबकि नगर आयुक्त ने साफ शब्दों में कहा कि सरकारी जमीन पर कोई […]

You May Like
-
पत्रकार त्रिलोक चंद भट्ट की कुशलछेम पूछी
Pahado Ki Goonj November 26, 2017


