HTML tutorial
HTML tutorial

गणपति महोत्सव, घर-घर विराजे गजानन

Pahado Ki Goonj

देहरादून। बुधवार को देहरादून और तीर्थनगरी ऋषिकेश में गणेश चतुर्थी पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न मंदिरों और समितियों ने गणेश महोत्सव का शुभारंभ किया गया।शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में घरों के साथ पांडालों में धूमधाम के साथ गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना की गई। दून में बुधवार सुबह से ही गणपति महोत्सव की घूम देखने को मिली। कई श्रद्धालुओं ने अपने घरों में गणपति की मूर्ति स्थापित कर उसकी विधिविधान के साथ पूजा अर्चना की। तीर्थनगरी ऋषिकेश के आदर्श ग्राम स्थित श्री सिद्ध गणेश मंदिर में प्रातः पूजा-अर्चना और भजन कीर्तन के साथ आरंभ हुए कार्यक्रमों के साथ संत महात्माओं ने प्रवचन किए।लक्ष्मणझूला मार्ग स्थित बगलामुखी पीठ में गणेश महोत्सव पर भगवान गणेश की नौ फीट ऊंची मूर्ति की स्थापना की गई साथ ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए गए।नगर की हद्वय स्थली त्रिवेणी घाट में भी धार्मिक अनुष्ठानों के बीच गणपति जी स्थापित किए गये। पर्व का प्रमुख केन्द्र श्री गणपति सेवा मंडल के तत्वावधान में मनाया जा रहा गणपति महोत्सव रहा।

Next Post

यूकेडी ने स्वo विपिन चंद्र त्रिपटी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए भर्ती घोटालों की सी बी आई जाँच

उक्रांद के शिल्पी, राज्य के थिंक टैंक स्वo विपिन चंद्र त्रिपाठी जी की 18 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए, भर्ती घोटालों की सी बी आई जाँच के लिए आंदोलन को अंतिम अंजाम तक ले जाने का संकल्प उक्रांद द्वारा लिया गया देहरादून पहाडोंकीगूँज उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा उत्तराखंड अधीनस्थ […]

You May Like