कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश भर में भाजपा सरकार द्वारा की गई राफेल डील में हुए घोटाले का विरोध कर रही है वही विरोध आज यमुना घाटी के बड़कोट में भी देखा गया

Pahado Ki Goonj

बड़कोट : आज कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश भर में भाजपा सरकार द्वारा की राफेल डील में हुए घोटाले का विरोध कर रही है वही विरोध आज यमुना घाटी के बड़कोट में भी देखा गया। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दर्शनलाल ने कहा है कि मोदी के भारत सरकार के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने देशवासियों के साथ धोखाधड़ी करके राफेल डील में बहुत बड़ा घोटाला किया है।जिस प्रकार भाजपा ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का वादा किया था वह पूरी तरह से बेमानी साबित हुआ है।दर्शन लाल आज यहाँ राफेल डील पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने भाजपा सरकार पर गलत ढंग से लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त करने का वादा किया था लेकिन राफेल डील ने मोदी के वादे की पोल खोल के रख दी है।अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष ने मोदी पर पर देश के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि

मोदी सरकार ने महंगे दाम मे लड़ाकू विमान खरीद कर एक कम्पनी को फायदा पहुंचाया है।

जिस प्रकार से राफेल डील मे घोटाला हुआ है । उसके हमारे पास सबूत भी है।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राफेल डील में 1लाख 30 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। वही पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अतोल सिंह रावत ने कहा है कांग्रेस पार्टी जिला स्तर पर 17 अगस्त को इस घोटाले का विरोध प्रदर्शन करेगी। कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय डोभाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अतोल रावत, नगर अध्यक्ष वरदेव नेगी, नागेंद्र चौहान, पूर्व सभासद ताजबर कलुडा, राकेश टम्टा, विकास चौहान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे कांग्रेस नेता

सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे कांग्रेस नेता सुप्रीम कोर्ट ने एक निर्णय में कहा कि कोई भी अपनी गाड़ी पर पद नाम की तकती नहीं लगायेगा परन्तु उत्तराखंड में अब भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ा रही कांग्रेस नेता कार पर लगी है नाम की […]

You May Like