उत्तरकाशी पुरोला में डंपर झोपड़ी पर गिरने से दो लोगों की मौत की खबर रेस्क्यू कार्य जारी पुरोला :- (मदनपैन्यूली ) कोर्ट रोड में सड़क धंस जाने से डंपर एक झोपड़ी पर जा गिरा । झोपड़ी में 3 लोग दब गए घटना की सूचना मिलते ही पुरोला पुलिस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है ,झोपड़ी में दबे एक ब्यक्ति को निकाल दिया गया है। जिसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला में भर्ती कराया गया है । जबकि दो अन्य लोगों को रेस्क्यू जारी है । बताया जा रहा है कि झोपड़ी में तीन लोग लंच कर रहे थे उसी समय झोपड़ी के ऊपर से रोड़ी से भरे डंपर गुजरा जहां सड़क धंस जाने से डंपर झोपड़ी पर जा गिरा घटना की खबर सुनते ही पुरोला बाजार में हड़कंप मच गया । दुर्घटना में सभी लोग नेपाली मूल के बताये जा रहे हैं ।
भीमताल में मलबे में दबकर दो ग्रामीणों की मौत
Sat Sep 5 , 2020
देहरादून। जनपद नैनीताल की ग्राम पंचायत पांडेगांव के तोक भांकर क्षेत्र में शुक्रवार शाम बारिश से बचने के लिए गुफानुमा पहाड़ी के अंदर बैठे दो मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई। थानाध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया कि जीवन राम (58) पुत्र जस्सी राम निवासी जीत्ती और कमल […]

You May Like
-
राम नाम पढ़ कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करें।
Pahado Ki Goonj November 20, 2020

