HTML tutorial
HTML tutorial

सीएम धामी समेत कई नेताओं ने किया नामांकन

Pahado Ki Goonj

नैनीताल। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत बड़ी तादाद में प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अब नामांकन के लिए सिर्फ कल का दिन बचा है। बात दें कि गुरुवार को दोपहर एक बजे तक सीएम धामी समेत हल्द्वानी से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश, नैनीताल से भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य, सितारगंज विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा, रुद्रपुर से कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा समेत बड़ी तादाद में अन्य प्रत्याशियों ने नामांकन किया। खटीमा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन करने पहुंचे क्षेत्र से दो बार विधायक चुने गए सीएम पुष्कर सिंह धामी।मां स्व. इंदिरा हृदयेश की तस्वीर लेकर हल्द्वानी से नामांकन करने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश।नैनीताल आरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य ने कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

Next Post

शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह रूद्रप्रयाग दौरे पर

रुद्रप्रयाग। 14 फरवरी को उत्तराखंड में विधानसभा सभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं। ऐसे में सत्ताधारी दल भाजपा पूरे दमखम से पार्टी का प्रचार-प्रसार करने में जुटी है। वहीं, एक बार फिर से डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री उत्तराखंड का दौरा कर रहे हैं। इसी […]

You May Like