उत्तरकाशी। मोरी ब्लाक के चांगसिल बुग्याल में आकाशीय बिजली गिरने से 30 से ज्यादा भेड़-बकरियों के मरने की सूचना है। वाइल्ड लाइफ सेंचुरी क्षेत्र के भीतरी गांव के ग्रामीणों की भेड़ बकरियां आजकल चुगान पर बुग्याल क्षेत्र में हैं। भीतरी गांव के प्रधान राजीव कुंवर ने इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी। यह घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेज दी है। तहसीलदार चमन सिंह ने बताया कि राजस्व उप निरीक्षक को मौके पर भेज दिया है। जोकि मौके पर जाकर जांच पड़ताल करेगा।
राजधानी में तीन घरों में लूटपाट की वारदात से हड़कंप
Sat Jul 2 , 2022
देहरादून। थाना बसंत विहार क्षेत्र के अंतर्गत गोरखपुर और बनिया वाला इलाके में शनिवार तड़के एक साथ तीन घरों में ताबड़तोड़ धावा बोलकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, तीन हथियारबंद बदमाशों ने घरवालों को बंधक बनाकर घर से कीमती सोने के जेवरात और नकदी लूट […]

You May Like
-
समाज सेवी अन्ना हजारे पहुंचे श्रीनगर गढवाल
Pahado Ki Goonj February 15, 2018


