देहरादून। प्रदेश प्रधान संगठन उत्तराखण्ड ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम आवास कूच किया। इस दौरान उनको सीएम आवास से पहले ही रोक लिया गया जिस पर प्रधानों ने जम कर हंगामा किया।
प्रदेश प्रधान संगठन के बैनरतले प्रदेशभर के प्रधान लंबे समय से अपनी मांगों कोे लेकर आंदोलन कर रहा है। संगठन द्वारा मनरेगा में सौ दिन के बजाय दो सौ दिन का काम दिए जाने सहित अन्य 12 सूत्रीय मांगों को लेकर राजधानी में ही धरना दिया जा रहा था। इतने दिनों से मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने और सरकार द्वारा उनके धरने की सुध नहीं लिए जाने पर गुस्साये प्रधानों ने आज सीएम आवास कूच किया। बड़ी संख्या में शामिल ग्राम प्रधानों का कहना था कि सरकार द्वारा उनकी मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा है। प्रदेश के समस्त प्रधानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसकारण ग्राम प्रधानों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है।
जिसके चलते ग्राम प्रधानों ने आज सीएम आवास कूच किया। इस दौरान उन्हें पुलिस ने रोक लिया। जिस पर पुलिसकर्मियों और ग्राम प्रधानों के बीच जम कर धक्कामुक्की हुई लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। प्रदर्शनकारियों में प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल, रमेश डोभाल, धन सिंह सजवाण, मिथलेश डंगवाल, विनोद विल्जवाण सहित कई लोग मौजूद रहे।
दुष्कर्म की घटनाओं पर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह
Mon Oct 5 , 2020
देहरादून। उत्तर प्रदेश के हाथरस, बलरामपुर, बुलंदशहर एवं आजमगढ़ में महिलाओं के साथ हुई दुष्कर्म की घटनाओं पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। भाजपा के शासन में जितनी जोरकृशोर से बेटी बचाओकृबेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद […]

You May Like
-
हेमकुंड साहिब के खुले कपाट, श्रद्धालुओं ने टेका मत्था
Pahado Ki Goonj September 18, 2021

