HTML tutorial
HTML tutorial

गुड न्यूज -कोरोना वैक्सीन के लिए मोबाइल नंबर से सिर्फ चार स्लाट ही बुक हो रहे हैं

Pahado Ki Goonj

देहरादून,(पहाड़ो की गूंज) @⁨+91 89587 92456⁩ @⁨+91 70888 31482⁩ 18 साल से ज्यादा आयु वाले जो लोग कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए स्लाट खुलने की प्रतीक्षा करते हैं, वे तब भौचक रह जाते हैं, जब स्लाट खुलते ही ‘फुली बुक्ड’ दिखाई देने लगते हैं। दरअसल, इसके पीछे गूगल के वे एक्सटेंशन हैं, जिन्हें कोडिंग के जानकारों ने बनाकर ओपन प्लेटफार्म पर डाल दिया है। ये एक्सटेंशन चंद पलों में पहले से ही सेव करके रखी गई जानकारी को कोविन वेबसाइट पर भरकर स्लाट बुक कर देते हैं, दूसरी तरफ सामान्य व्यक्ति अपनी आयु, नाम, पता आदि जानकारी ही भरते रह जाते हैं।

न वैक्सीन केंद्र खोजने की जरूरत, बस क्लिक करो और स्लाट बुक

 श्री बद्रीनाथ धाम से विश्व कल्याण के लिए श्री भुवनचंद्र उनियाल धर्माधिकारी सन्देश देते हुये।

https://youtu.be/APyqUKM7zaA

24×7 देखें www.ukpkg.comन्यूज पोर्टल वेव चैनल जीतमणि पैन्यूली

सम्पादक एंव पूर्व संरक्षक श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ ।

बीमारी समाप्त करने के लिए ज्यादा से ज्यादा शेयर किजयेगा  ।

पिछले कुछ दिनों से टेक्नोलाजी के जानकार (टेक एक्सप‌र्ट्स) कोडिंग करके यह काम कर रहे थे, लेकिन अब कई एप डेवलपर्स ने बाकायदा बॉट प्रोग्राम (कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, जो किसी कार्य को पहले से दिए गए डेटा के आधार पर मानव की तुलना में काफी तेज गति से लगातार करे) के जरिये एक्सटेंशन बनाकर इन्हें सबके लिए खोल दिया है। कोविन बुकिंग, कोविन इंस्टेंट जैसे नाम से इन एक्सटेंशन को उपयोग करना बहुत आसान होता है। इन गूगल एक्सटेंशन ने उन लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है, जो स्मार्ट फोन ही मुश्किल से चला पाते हैं।

ऐसे काम करता है एक्सटेंशन

एक्सटेंशन को डाउनलोड कर कोविन वेबसाइट पर नाम, पता, मोबाइल नंबर, पिन कोड, वैक्सीनेशन केंद्र व आयु वर्ग जैसी जानकारी पहले ही भरकर सेव कर सकते हैं। इसके बाद जैसे ही आप स्लाट बुकिंग के लिए कोविन की अधिकृत वेबसाइट खोलते हैं, एक्सटेंशन अपना कमाल दिखाते हुए आपकी पहले से सेव की गई जानकारी दर्ज कर देता है। क्लिक करने पर तुरंत ओटीपी आ जाता है, जिससे आप अपने अकाउंट में लाग-इन कर लेते हैं,फिर जिस भी वैक्सीनेशन केंद्र पर स्लाट खाली है, एक्सटेंशन उसे तुरंत ढूंढकर आपके लिए बुक कर देता है। इस प्रक्रिया में टाइम स्लाट चयनित करने, कैप्चा कोड डालने जैसे काम भी एक्सटेंशन कर देता है। ऐसे में सिर्फ सिंगल क्लिक करने के बाद कंफर्म बटन दबाते ही स्लाट बुक हो जाता है।

एक्सपर्ट की राय

आम जनता के लिए भले ही यह सब हैकिंग सा लगे, लेकिन तकनीकी जानकार इसे कंप्यूटर प्रोग्रामिंग बोलते हैं, जिसे बॉट कहा जाता है। बॉट रोबॉट शब्द से ही बना हुआ है। इसका मतलब है, वह कंप्यूटर प्रोग्राम, जो किसी कार्य को पहले से दिए गए डेटा के आधार पर मानव की तुलना में काफी तेज गति से लगातार करे। हालांकि, ओटीपी बेस होने के कारण कोविन को एक साथ दर्जनों स्लाट के लिए हैक करना लगभग नामुमकिन सा है, क्योंकि एक मोबाइल नंबर से सिर्फ चार स्लाट ही बुक हो रहे हैं।

ज्यादा से ज्यादा शेयर किजयेगा।

Next Post

कोरोना संक्रमण दर रह गयी आधी, किन्तु एक सप्ताह में मौत का आंकड़ा

सर्वाधिक संवाददाता देहरादून, 24 मई। एक सप्ताह के दौरान राज्य में कोरोना संक्रमण की दर आधी हो गई। कोरोना काल के 61 वें सप्ताह के दौरान संक्रमण की दर 22 प्रतिशत के करीब थी। जबकि 62 वें सप्ताह की समाप्ति पर राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 11 प्रतिशत के […]

You May Like