HTML tutorial

भटवाड़ी में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय? विधायक सुरेश चौहान ने शिक्षा मंत्री को सौंपा प्रस्ताव

Pahado Ki Goonj

भटवाड़ी में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय? विधायक सुरेश चौहान ने शिक्षा मंत्री को सौंपा प्रस्ताव

धन सिंह रावत ने दिया सकारात्मक आश्वासन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र भेजने की कही बात

उत्तरकाशी।

सीमांत क्षेत्र भटवाड़ी के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने भटवाड़ी मुख्यालय में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को प्रस्ताव सौंपा है।
देहरादून स्थित यमुना कॉलोनी में हुई मुलाकात के दौरान विधायक ने कहा कि भौगोलिक रूप से दुर्गम गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यदि भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय खुलता है तो क्षेत्र के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की आधुनिक शिक्षा अपने ही क्षेत्र में मिल सकेगी।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक औपचारिकताएं जल्द पूरी कराने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र भेजकर शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध करने का आश्वासन दिया।
विधायक सुरेश सिंह चौहान ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का सपना जल्द साकार होगा, जिससे सीमांत क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा मिलेगी।

Next Post

भैरवघाटी के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक 300 मीटर गहरी खाई में लापता ।

भैरवघाटी के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक 300 मीटर गहरी खाई में लापता उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भैरवघाटी से लगभग तीन किलोमीटर आगे गंगोत्री की ओर बुधवार देर रात एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों में से दो सुरक्षित बच गए, जबकि एक युवक […]

You May Like