HTML tutorial
HTML tutorial

गौरीकुंड से ऋषिकेश जा रही बस सांकणीधार सौड़ पानी के पास बस संख्या uk 15 CA 0495 अचानक सड़क किनारे पलट गई

Pahado Ki Goonj

गौरीकुंड से ऋषिकेश जा रही बस सांकणीधार सौड़ पानी के पास बस संख्या uk 15 CA 0495 अचानक सड़क किनारे पलट गई. हादसे का कारण बस का पट्टा टूटना बताया जा रहा है.जिस कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई,घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने तत्काल यात्रियों को बस से बाहर निकाल और उन्हें ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिसमें में से कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही ।खबर के अनुसार हादसा देवप्रयाग के निकट हुआ, यह बस रूद्रप्रयाग से ऋषिकेश की ओर जा रही थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ा और बस खाई की ओर जा गिरी गनीमत रही कि बस आगे गहरी खाई की ओर जाने से पहले रुक गई। इस तरह चमत्कार से कई लोगों की जिंदगी बच गई। बस में मौजूद कई सवारियों को हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि 2 घायल लोगों को ऋषिकेश अस्पताल के लिए रैफर किया गया है। राहत एवं बचाव के लिए देवप्रयाग पुलिस मौके पर पहुंची ।

Next Post

गैरसैंण राजधानी आंदोलन के 53 वें दिन भी शीला रावत ने किए नीति नियंताओं पर तीखे प्रहार

गैरसैंण राजधानी आंदोलन के 53 वें दिन भी शीला रावत ने किए नीति नियंताओं पर तीखे प्रहार जनता को निरीह प्रजा समझने की भूल न करे आज की सरकारों के राजा-महाराजा : शीला रावत देहरादून :राज्य आंदोलन कारी मनोज ध्यानी ने बताया कि गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान के सदस्यों द्वारा  […]

You May Like