HTML tutorial
HTML tutorial

सेवा बहाली को लेकर एचसीसी कर्मियों का आंदोलन जारी

Pahado Ki Goonj

सेवा बहाली को लेकर एचसीसी कर्मियों का आंदोलन जारी
————————————-
नई टिहरी। टिहरी बांध के द्वितीय चरण की पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) के निर्माण में लगी हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के ओर से हटाए गए कर्मी विक्रम नेगी और अरविंद डोभाल का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा।
खांडखाला में एचसीसी स्टाफ एंड वर्कस यूनियन के नेतृत्व हटाए गए कर्मियों का धरना 54 वें दिन भी जारी रहा। पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस लेता शूरवीर सिंह सजवाण और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंबिका सजवाण ने धरना स्थल पहुंचकर समर्थन दिया। कहा कि टिहरी बांध निर्माण को लेकर बांध प्रभावितों ने बड़ा त्याग किया है। लेकिन अब विद्युत उत्पादन होने के बाद प्रभावितों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उनको रोजगार देने के बजाए छीन रहे हैं। उन्होंने सीएम के ओएसडी से फोन पर बात कर 28 अगस्त को कर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री का समय निर्धारित करवाया। इस मौके पर मोहन सिंह रावत, जसपाल पंवार, मंनोज पंवार, नरेंद्र परमार, शीशपाल कैंतुरा, महावीर सिंह, मंनोज खंडूरी, सुंदर सिंह, उत्तम नकोटी, किशोरी चमोली, पुष्कर सिंह, होशियार सिंह, कुंवर सिंह, जयवीर कृषाली, विनोद पंवार, रतन सिंह आदि मौजूद थे।

तहसीलदार के आश्वासन पर आंदोलन स्थिगित
नैनबाग महाविद्यालय में मांगों को लेकर चल रहा था आंदोलन
—————————-
नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में स्नातक में गृह विज्ञान, शिक्षा शास्त्र, संस्कृत विषय, एमए की कक्षाएं शुरू करने और फर्नीचर समेत कई मांगों को लेकर छात्र-छात्राओं का चल रहा आंदोलन तहसीलदार के लिखित आश्वासन पर स्थगित हो गया है।
बताते चलें कि नैनबाग महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर छात्र-छात्राएं विगत 13 अगस्त से क्रमिक अनशन पर बैठे थे। छात्रों ने मांगें पूरी न होने पर कालेज में तालाबंदी की चेतावनी दी थी। गुरूवार को तहसीलदार जेएस राणा और कैंपटी थानाध्यक्ष प्रकाश पोखरियाल ने महाविद्यालय पहुंचकर छात्रों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि जायज मांगों को लेकर शासन-प्रशासन गंभीर है, और जल्द इनका समाधान किया जाएगा। तहसीलदार, थानाध्यक्ष के आश्वासन पर छात्रों ने क्रमिक अनशन और धरना समाप्त कर दिया। तहसीलदार ने छात्रों को जूस पिलाकर लिखित आश्वासन दिया। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष महेश तोमर, राकेश सिंह, विपिन रावत, सुमित गौड़, नितिन नेगी, संजय रावत, हिमानी, रितेश तोमर, राजमोहन, प्रदीप रावत, गोविंद, अंकित, कुसुम चौहान, रेनू विश्वकर्मा, रजनी मौजूद रहे।

25 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन

_______________
नई टिहरी। जिला सेवायोजन अधिकारी विक्रम ने बताया कि विभाग की ओर से सिक्योरिटी एंड इंटलीजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के सहयोग से 25 अगस्त को जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। बताया कि उनके कार्यालय में सुरक्षा कर्मी के 300 पदों पर प्रातरू 10 बजे से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए अभ्यर्थी की लंबाई 168 सेमी और आयु 20 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। बताया कि सुरक्षाकर्मी को दस से 12 हजार रूपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Next Post

शिवराम हरि राजगुरु जन्म दिन पर शत शत नमन

शिवराम हरि राजगुरु का जन्म(24अगस्त 1908)भाद्रपद के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी सम्वत् १९६५ (विक्रमी) तदनुसार सन् १९०८ में पुणे जिला के खेडा गाँव में हुआ था। ६ वर्ष की आयु में पिता का निधन हो जाने से बहुत छोटी उम्र में ही ये वाराणसी विद्याध्ययन करने एवं संस्कृत सीखने आ गये […]

You May Like