केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार के 1 साल पूर्ण करने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी

Pahado Ki Goonj

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री  अजय भट्ट ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के 1 साल के सफल कार्यकाल पूर्ण करने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

लिखवार गांव, प्रतापनगर,टिहरी गढ़वाल निवासी बीजेपी के वरिष्ठ नेता CA राजेश्वर  painuly ने केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री  अजय भट्ट से  भेंट कर उन्हें  अजय भट्ट ,माननीय रक्षा एवम पर्यटन राज्य-मंत्री भारत सरकार को मिलकर उत्तराखंड की धामी सरकार के सफलता पूर्व एक साल पूरा करने की बधाई दी।

 दिल्ली, केंद्रीय मंत्री  भट्ट ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा 1 वर्ष में चौमुखी विकास की ओर अग्रसर होकर कई कल्याणकारी फैसले लिए हैं वह प्रशंसनीय हैं। राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण हो या 30 फ़ीसदी महिला आरक्षण का फैसला हो राज्य सरकार ने जनहित में कार्य किए हैं इसके अलावा कठोर नकल विरोधी कानून को भी इस 1 वर्ष में सरकार ने अमलीजामा पहनाया है।  भट्ट ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी निरंतर राज्य के अंतिम व्यक्ति तक विकास परियोजनाओं को पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। राज्य में बढ़ रहा सड़कों का जाल और सुदृढ़ होती स्वास्थ्य व्यवस्था तथा शिक्षा के क्षेत्र में नित नए आयाम एक साल के कार्यकाल को सफलतम बनाते हैं।  भट्ट ने देवभूमि की महान जनता और भारतीय जनता पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 1 वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण करने पर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

आगे पढ़ें 

देहरादून दिनांक 23 मार्च 2023, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में किसाऊ कारपोरेशन लि0 एवं बांध प्रभावित क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन एवं यूजेवीएनएल के अधिकारियों को मैलोथ क्वानू, मंझगांव क्वानू, कोटा क्वानू के ग्रामीणों के साथ बैठक कर प्राथमिक सर्वे का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बैठक आगे बढाते हुए कहा कि भ्रामक खबरों पर ध्यान न दिया जाए अभी प्राथमिक सर्वे का कार्य चल रहा है जिसमें पिलर लगाये जा रहे है, तथा सर्वे आॅफ इण्डिया के सन्दर्भ बिन्दु से नाप जोख चल रही है। ज्ञातव्य है कि किशाऊ परियोजना के सम्बन्ध में हो रहे प्राथमिक सर्वे कार्यों के दौरान मैलोथ क्वानू, मंझगांव क्वानू, कोटा क्वानू के गांव के डूब जाने की भ्रामक खबरे चलाई जा रही है। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें, यूजेवीएनल एवं जिला प्रशासन के सक्षम अधिकारी दिए गए बयान पर ही विश्वास किया जाए। यूजेवीएनएल के अधिकारियों ने अवगत कराया कि बोर्ड द्वारा परियोजना के लिए भूमि चिन्हित करने के दौरान कृषि भूमि को अधिग्रहण से बचाये जाने के यथासम्भव प्रयास करने के निर्देश दिए गए है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने उप जिलाधिकारी चकराता एवं यूजेवीएनएल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों के साथ यथाशीघ्र बैठक करते हुए प्राथमिक सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया जाए तथा प्राथमिक सर्वे के उपरान्त ग्रामीणों द्वारा सुझाए जा रहे विकल्पों पर गंभीरता से विचार किया जाए। उन्होंने उपस्थित प्रतिनिधियों से ग्रामीणों के साथ बैठक कर भ्रामक खबरों एवं तथ्यों पर ध्यान न देने तथा किसी शंका के लिए जिला प्रशासन एवं सक्षम अधिकारी से ही सम्पर्क करने को कहा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ शिव कुमार बरनवाल, उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, निदेशक यूजेवीएनएल सुरेश चन्द्र बलूनी, महाप्रबन्धक आई एम एस करासी, उप निदेशक आदर्श नौटियाल व हेमन्त श्रीवास्तव, मुख्य संरक्षक किशाऊ बांध संघर्ष समिति मुन्ना सिंह राणा, सचिव बलबीर सिंह चैहान, उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह चैहान, सह सचिव मुकेश तोमर।

Next Post

सरकार के एक साल पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशहित में की 16 महत्वपूर्ण घोषणाएं

[23/03, 10:39 am] +91 70550 07012: https://youtube.com/live/WEggxfJgg-I?feature=share आगे पढ़ें  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘ मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रचार वाहन के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न […]

You May Like