HTML tutorial
HTML tutorial

जम्मू-कश्मीर में मंडरा रहे आतंकी हमले को लेकर दो दिवसीय दौरे पर कश्मीर पहुंचे डोभाल

Pahado Ki Goonj

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में मंडरा रहे जैश-ए-मुहम्मद के आतंकी हमले के बीच बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल करीब एक माह बाद फिर श्रीनगर पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था पर फीडबैक लिया। वह दो दिन के दौरे पर हैं जिसकी समय अवधि बढ़ भी सकती है। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने श्रीनगर पहुंचने के बाद पुलिस, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और अर्धसैनिकबलों के साथ बैठक कर मौजूदा कानून व्यवस्था पर फीडबैक लिया है। उन्होंने नागरिक प्रशासन के तीन वरिष्ठ अधिकारियों से भी अलग-अलग मुलाकात की है। श्रीनगर से बाहर कश्मीर व अन्य शहरों व कस्बों में डोभाल के दौरे के बारे में अधिकारियों ने कहा कि अभी तक ऐसी कोई योजना नहीं है। कश्मीर से लेकर सीमा तक नजर रखे हैं : राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार राज्य की स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं। वह रोजाना राज्य के हालात पर दिल्ली स्थित संबंधित अधिकारियों से फीडबैक प्राप्त करते हुए वादी के भीतरी इलाकों से लेकर नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा एजेंसियों के बीच घनिष्ठ समन्वय को सुनिश्चित बनाए हैं।

Next Post

भूकंप के तेज झटकों से हिला इंडोनेशिया

वाशिंगटन। इंडोनेशिया गुरुवार को भूकंप के तेज झटकों से हिल गया। इस भूकंप की तीव्रता 6.5 मापी गई है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण  के अनुसार भूकंप का केंद्र 9.9 किलोमीटर की गहराई पर मध्य इंडोनेशिया में मलूक प्रांत में सेरम द्वीप के पास लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर बताया जा […]

You May Like