पौड़ी। पुलिस ने चार साल बाद एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कोटद्वार नगर निगम में एनआई एक्ट 138 यानी चेक बाउंस मामले में दोषी था। जिसे अब न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
पौड़ी एसएसपी कार्यालय के अनुसार साल 2018 में कोटद्वार क्षेत्र में एनआई एक्ट 138 यानी चेक बाउंस का मामला सामने आया था। जहां कोटद्वार के मोटाढाक पदमपुर निवासी मेहरबान सिंह नेगी ने चेक के माध्यम से कई कार्यों का भुगतान किया था। लेकिन लोगों को दिए गए चेकों के जरिए भुगतान नहीं हो पाया। जिस पर लोगों ने एनआई एक्ट के तहत न्यायालय में वाद दायर किया। मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार की ओर से मेहरबान सिंह नेगी को दोषी पाया गया। न्यायालय ने आरोपी को अपना पक्ष रखने के लिए पेश होने के आदेश दिए। आरोपी ने न्यायालय के आदेशों की अवहेलना की और पेश नहीं हुआ।आरोपी लगातार कुछ न कुछ बहाना कर चकमा दे रहा था। जिस पर न्यायालय ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया। पुलिस ने अब 4 साल बाद उसे गिरफ्तार किया है। जिसे पुलिस अब फिर से न्यायालय में पेश करने जा रही है।
अग्निपथ योजना के खिलाफ हरीश रावत ने शुरू की पदयात्रा
Wed Jun 29 , 2022
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बुधवार को चीड़बाग स्थित सैन्य धाम से अग्निपथ योजना के विरोध में पदयात्रा का आगाज किया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की अगुवाई में वरिष्ठ नागरिकों द्वारा अग्निपथ के विरोध में वरिष्ठ नागरिकों के अभियान के तहत चीड़बाग स्थित सैन्य धाम में शहीद सैनिकों को […]

You May Like
-
इलाहाबाद हाईकोर्ट मुकदमे में पेशी के दौरान इंदिरा के सम्मान में कोई भी अपनी जगह से खड़ा नहीं हुआ था, उसी का फैसला आने के बाद मुश्किलों में घिरने की वजह से इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 की रात से देश में इमरजेंसी लगाए जाने की सिफारिश कर दी ,इस सिफारिश को तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने मंजूरी देते हुए देश में इमरजेंसी का एलान कर दिया
Pahado Ki Goonj June 25, 2018


