HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तरकाशी का नाम दो प्रतिभाओं ने किया रोशन

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी का नाम दो प्रतिभाओं ने किया रोशन

/बड़कोट/उत्तरकाशी जनपद की यमुना घाटी के दो बालक-बालिकाओं ने अपने-अपने खेल के क्षेत्र में ऐसे ही मुकाम हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। मोरी विकास खण्ड के ग्राम सालरा की कुमारी किरन रावत का कबड्डी में राष्ट्रीय स्तर पर अंडर-17 टीम में चयन व नौगांव विकास खंड के ग्राम पौंटी के गौरव नेगी का उत्तराखण्ड अंडर-19 क्रिकेट टीम की अंतिम 15 खिलाड़ियों में चयन होने पर हर क्षेत्र वासी खुशियों का इजहार कर रहा है। साधारण परिवार में जन्मी सालरा मोरी निवासी कुमारी किरन रावत की माता श्रीमती वीरी देवी व पिता प्रताप सिंह एक सामान्य परिवार के हैं। किरन वर्तमान में राजकीय बालिका इंटर कालेज पुरोला में कक्षा नौंवी की छात्रा है। कबड्डी में रुचि के चलते किरन के माता पिता के साथ उनके शारीरिक शिक्षा की शिक्षिका सीमा देशवाल ने भी किरन कि प्रतिभा को निखारने का कार्य किया। फलस्वरूप किरन रावत का चयन आज कबड्डी की राष्ट्रीय स्तर की अंडर-17 टीम में चयन हो गया है। दूसरी ओर ग्राम पौंटी बड़कोट निवासी गौरव नेगी भी एक साधारण परिवार से ही है। पिता गणेन्द्र नेगी आपूर्ति बिभाग में कर्मचारी हैं तो माँ श्रीमती अनिता नेगी एक साधारण गृहणी है। गौरव नेगी भी बचपन से ही पढ़ाई के बजाय क्रिकेट में अधिक रुचि रखता था। घर में माता पिता के अलावा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादून में उनके शिक्षकों ने भी गौरव नेगी की प्रतिभा को तरासने का कार्य किया।फलस्वरूप गौरव का चयन उत्तराखंड की अंडर-19 क्रिकेट टीम में अंतिम 15 खिलाड़ियों में चयन हो गया है। इन दोनों खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर क्षेत्र के अन्य प्रतिभावान नौनिहाल विभिन्न खेलों में नाम कमा सकते हैं।

Next Post

उत्तराखण्ड सरकार कैबिनेट के अहम फैसले

उत्तराखण्ड सरकार कैबिनेट के अहम फैसले देहरादून:   उत्तराखंड बजट राजकोषीय नियोजन संस्थल में 6 पदों की बढ़ोत्तरी, 18 से अब 24 पद हुए. उत्तराखंड सेवानिवृत्ति लाभ सेवा नियमावाली संशोधन 2018. उत्तराखंड इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण संरचना नीति 2018 की नियमावाली बनाई गई. इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर विक्रेताओं को मिलेगी छूट. पहले […]

You May Like