HTML tutorial
HTML tutorial

नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधडी के आरोप में दो गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

देहरादून। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर डोईवाला पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
डोईवाला पुलिस के बताया कि अंकुश पुत्र रघुवीर सिंह निवासी रेशम माजरी और आदर्श पुत्र सुधीर कुमार निवासी रिस्पना रोड करनपुर देहरादून ने डोईवाला पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया है कि देहरादून डीएल रोड नालापानी के रहने वाले कुमार संभव नाम के व्यक्ति ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट में सरकारी नौकरी लगवाने के एवज में मेडिकल परीक्षा क्लियर करने का झांसा दिया और इस व्यक्ति ने अंकुश से 3 लाख 80 हजार और आदर्श कुकरेती से 10 लाख रुपये हड़प लिए। चंडीगढ़ बुलाने और रिजल्ट निकलवाने संबंधी धोखाधड़ी की। डोईवाला पुलिस के एसएसआई महावीर सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में कुमार संभव और कुमार अनुभव निवासी डीएल रोड करनपुर देहरादून को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपी व्यक्तियों द्वारा अन्य लोगों से भी पैसे ऐठने के मामले सामने आ रहे हैं। अन्य युवाओं से भी जिनके साथ धोखाधड़ी हुई है पूछताछ की जा रही है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। साथ ही आरोपियों के पास से तीन मोबाइल और एक लैपटॉप को भी कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है।

Next Post

सल्ट विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी को लेकर बीजेपी में मंथन जारी

देहरादून। सल्ट उपचुनाव की तारीख के एलान के साथ ही राजनीतिक पार्टियां प्रत्याशी को लेकर मंथन करने लगी हैं। गुरुवार रात को सल्ट विधानससभा उप चुनाव के प्रत्याशी को लेकर बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के साथ पार्टी के पदाधिकारियों ने बैठक की। इस बैठक में सल्ट विधानससभा […]

You May Like