मिनिस्ट्रीयल कर्मियों का तीन दिनी कार्य बहिष्कार शुरू

Pahado Ki Goonj

अल्मोड़ा : वेतन विसंगतियों को दूर करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी महासंघ ने तीन दिनी कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया।

अल्मोड़ा में कलक्ट्रेट कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहने के साथ ही गांधी पार्क पर धरने पर बैठे। इस दौरान महासंघ के जिलाध्यक्ष भीम सिंह ने कहा कि बार-बार शासन का ध्यान आकर्षित कराने के बावजूद सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नही दे रही।

उन्होंने मुख्य रूप से रिक्त पदों पर पदोन्नति, विभाग का पुनर्गठन, वेतन विससंगति दूर करने की मांग की। इस दौरान महासंघ के मंत्री दीपक तिवारी ने भी धरने को संबोधित किया।

रानीखेत में कर्मियों के कार्य बहिष्कार के चलते तहसील में कार्य प्रभावित होने लगे हैं। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। संगठन ने मांगें शीघ्र पूरी न होने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।

इस दौरान कर्मचारियों ने तहसील प्रांगण में नारेबाजी कर धरना शुरू किया। कर्मचारियों ने मिनिस्ट्रीयल कर्मियों की शैक्षिक योग्यता स्नातक करने, तहसीलदार के पदों पर 10 प्रतिशत पदोन्नति मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों की करने, वरिष्ठ सहायक के पदों का ग्रेड वेतन 2800 करने तथा संगठन के अक्टूबर 2017 के सभी प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की।

धरने पर बैठने वालों में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कौशिक बनौला, प्रताप सिंह मेर, प्रकाश तिवारी, महेंद्र सिंह बोरा, हिमांशु पुरोहित आदि शामिल रहे।

Next Post

गैरसैंण राजधानी आन्दोलन36 वें दिन जारी

राजधानी आन्दोलन36 वें दिन जारी 20 जनवरी को सांकेतिक चक्का जाम गैरसैंण, स्थाई राजधानी की मांग पर गैरसैंण राजधानी आन्दोलन 36 वें दिन जारी रहा। आज धरने पर कमला पंवार, मंजू बिष्ट,शान्ति देवी, मनमोहन पंत रहे। गैरसैंण राजधानी संघर्ष समिति ने आन्दोलन को तेज करने के क्रम में 20 जनवरी […]

You May Like