देहरादून। राजधानी देहरादून के सुद्धोवाला स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनी अस्थाई जेल से एक कैदी फरार हो गया। कैदी के फरार होने की खबर फैलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। फरार कैदी का नाम राहुल थापा बताया जा रहा है, जो एक दिन पहले ही रायपुर थाना क्षेत्र से चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। एसपी सिटी श्वेता चैबे ने पुलिस महकमे को कैदी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद प्रेमनगर पुलिस आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर तलाश में जुटी है। एसपी सिटी श्वेता चैबे ने बताया कि कैदी राहुल थापा सुबह साढ़े 10 बजे के आसपास कॉलेज की छत से फरार हो गया। एसपी सिटी के मुताबिक इस मामले में जेल प्रशासन की सूचना के बाद तत्काल ही शहर के तमाम इलाकों में नाकेबंदी कर दी गई है
। फरार कैदी की फोटो जारी कर तलाश की जा रही है। बता दें, कोरोना के चलते किसी कैदी को स्थाई जेल में दाखिल करने से पहले एहतियातन 7 से 10 दिनों के लिए सुद्धोवाला स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनी अस्थाई जेल में रखा जाता है। अस्थाई जेल में क्वारंटाइन समय अवधि और टेस्टिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही कैदी को स्थाई जेल सुद्धोवाला कारागार में भेजा जाता है।
दून अस्पताल में पीडब्ल्यूडी एडमिन अफसर समेत कोरोना से दो और मरीजो की मौत ।
Sat Sep 5 , 2020
देहरादून। राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में कोरोना संक्रमित दो और मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों में पीडब्ल्यूडी हरिद्वार में तैनात एडमिन अफसर भी शामिल हैं। इस तरह से दून अस्पताल में ही कोरोना संक्रमित मरने वाले मरीजों की संख्या 50 से अधिक पहुंच चुकी हैं।अस्पताल के जनसंपर्क कार्यालय […]

You May Like
-
लिखवार गावँ में पूर्णिमा के पावन लिखवार गावँ भदूरा बटुक भैरव, नागराजा , माँ भवनेश्वरी, मन्दिर में दैनिक आरती में समलित हुए गाँव के श्रद्धालु भगवताचार्य बृंद ।कल पूर्णिमा के पावन अवसर पर कोरोना महामारी को समाप्त कराने के लिए अखन्ड रामायण का पाठ प्रारम्भ कर लिया जाएगा। उत्तरकांड में इस महामारी के पैदा होने से लेकर अंत करने का बर्णन है।साथ ही आज ग्राम पंचायत की बैठक में जीतमणि पैन्यूली पूर्व प्रधान एंव सम्पादक पहाड़ों की गूंज राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र,www. ukpkg.com न्यूज पोर्टल वेव चैनल ने मंदिर समिति का गावँ की निजी ट्रष्ट बनाने का सुझाव दिया है।इसके लिए कार्यवाही करनी है पर कोरोना महामारी को समाप्त करने के लिए अखण्ड रामायण पाठ का आयेजन किया जाएगा
Pahado Ki Goonj June 23, 2021

