HTML tutorial
HTML tutorial

पूर्व मुख्यमंत्री ने उठाये वैक्सीन पर सवाल

Pahado Ki Goonj

देहरादून/काशीपुर। कोराना वैक्सीन को लेकर अब देश में राजनीति भी शुरू हो गई है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने काशीपुर दौरे के दौरान कोरोना वैक्सीन के थर्ड ट्रायल को लेकर सवाल उठाए हैं ओर यूपी के पूर्व सीएम के द्वारा वैक्सीन को लेकर उठाये गए सवाल पर कहा कि लोकतंत्र में सवाल नहीं उठेंगे तब क्या पाकिस्तान में उठेंगे।
विदित हो कि देश भर में कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। स्वास्थ्य महकमे ने वेक्सिनेशन करने के लिए अपनी कमर पूरी तरह से कस ली है जिसको लेकर उत्तराखंड में भी दूसरे चरण का ड्राई रन विगत दिवस किया गया।
पूर्व सीएम हरीश रावत कुमाऊँ दौरे पर थे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने काशीपुर में कार्यकर्ताओं के साथ एक कार्यक्रम में शिरकत की। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कोरोना वैक्सीन को लेकर पहले वैज्ञानिकों को बधाई दी और फिर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा थर्ड ट्रायल करना चाहिए था। थर्ड ट्रायल न करने की बजह से लोगो में भय का माहौल है। उन्होंने कहा है कि जो लोग इस पर सवाल खड़े कर रहें हैं तो उनका लोकतांत्रिक अधिकार है।
पूर्व सीएम ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल नहीं उठेंगे तो क्या पाकिस्तान में ये सवाल उठेंगे। विदित हो कि पिछले दिनों वैक्सीन को लेकर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सवाल उठाए थे और वैक्सीन न लगाने की बात की थी। अब राज्य के पूर्व सीएम ने वैक्सीन के थर्ड ट्रायल को लेकर सवाल उठाए हैं।

Next Post

किसान आंदोलन के समर्थन में उक्रांद ने उपवास रख दिया धरना

देहरादून। उत्तराखंड क्रान्ति दल ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन और किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए घंटाघर के समीप स्थित स्व. इंद्रमणि बड़ोनी की प्रतिमा के समक्ष उपवास रख कर धरना दिया। उक्रांद के संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में 24 घंटे का उपवास रखा गया। […]

You May Like