HTML tutorial
HTML tutorial

ठेकेदारों ने लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी कर नगर में किया जुलूस प्रदर्शन ।

Pahado Ki Goonj

ठेकेदारों ने लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी कर नगर में किया जुलूस प्रदर्शन ।

बड़कोट। मदन पैन्यूली

सोमवार को ठेकेदारों ने लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी कर ढोल नगाड़ों के साथ नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। लोनिवि के अधिशासी अभियंता के स्थानांतरण की मांग को लेकर लोक निर्माण विभाग बड़कोट में पंजीकृत ठेकेदारों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को आठवें दिन भी जारी रहा।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता की कार्यप्रणाली से खफा ठेकेदार बीते एक सप्ताह से लोनिवि कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं तथा लोनिवि के अधिशासी अभियंता के स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं । पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को बड़ी ठेकेदार लोनिवि कार्यालय में एकत्रित हुए तथा लोनिवि कार्यालय से ढोल नगाड़ों के साथ तहसील परिषद तक जुलूस निकाल कर जमकर प्रदर्शन किया तथा अधिशासी अभियंता के खिलाफ खूब नारेबाजी की।
ठेकेदारों का कहना है कि अधिशासी अभियंता द्वारा ठेकेदारों के साथ अभद्रता की गई तथा बेवजह से ठेकेदारों पर मनमाने नियम थोपे जा रहे हैं, जिससे ठेकेदारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदारों का कहा कि जब तक अधिशासी अभियंता का स्थानांतरण नहीं किया जाता तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। जुलूस प्रदर्शन में ठेकेदार संघ के अध्यक्ष दीवान सिंह असवाल, चंद्रमोहन बडोनी, सरदार सिंह रावत, अवतार सिंह रावत, श्यामलाल गौड़, कुशलनन्द नौटियाल, वासुदेव डिमरी, नवीन प्रकाश बहुगुणा, किशन सिंह चौहान, मनमोहन सिंह, विनोद राणा, जितेंद्र सिंह, सुशील प्रसाद, विजेंदर, आशीष रावत, सुमन सिंह, देवेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, बच्चन सिंह, जसवंत रावत, सोबेन्द्र सिंह रावत, वीर सिंह सहित बड़ी संख्या में ठेकेदार शामिल रहे।

Next Post

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टाॅपर छात्राओं को स्मार्ट फोन किये वितरित 

देहरादून।  वर्ष 2021 में सभी जिलों की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च स्थान और इंटरमीडिएट में ब्लाॅक स्तर पर टाॅप करने वाली मेधावी बालिकाओं को स्मार्ट फोन वितरित किये गये* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2021 में सभी जिलों की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में […]

You May Like