हरिद्वार। पौड़ी लोकसभा से सांसद तीरथ सिंह रावत की कार दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे उनकी कार पूरी तरह पलट गई। इसमें वे बेहोश हो गए। गनीमत रही की सांसद को ज्यादा चोट नहीं आई। हादसा होते ही कार्यकर्ता उन्हें हरिद्वार के सिटी हॉस्पिटल ले गए, जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
सांसद तीरथ सिंह का चिकित्सा परीक्षण करने वाले डॉक्टर महेंद्र सिंह का कहना है कि उनके हिप्स बोन में हल्की चोटें आई हैं बाकी सब कुछ नॉर्मल है। उन्हें हायर सेंटर में जांच कराने की सलाह दी गई है।
ओवैसी के बयान पर भड़के महंत नरेंद्र गिरी, भारत छोड़कर पाकिस्तान जाने की दी सलाह
Sun Nov 10 , 2019
हरिद्वार। अयोध्या मामले में असदुद्दीन ओवैसी की ओर से आए बयान को लेकर संत समाज में उबाल बना हुआ है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने उनपर कटाक्ष करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला न मानना राष्ट्रद्रोह है। उन्होंने कहा है कि ओवैसी भारत […]

You May Like
-
महाराष्ट्र की लड़ाई पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
Pahado Ki Goonj November 24, 2019
-
कर्मचारियों की हड़ताल से निकायों में कामकाज ठप्प
Pahado Ki Goonj September 13, 2021


