HTML tutorial

नौगांव–पुरोला मार्ग पर दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरी — युवक की मौत

Pahado Ki Goonj

नौगांव–पुरोला मार्ग पर दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरी — युवक की मौत
उतरकाशी । नौगांव ।
नौगांव क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नौगांव से पुरोला जा रही एक ऑल्टो कार थली सड़क के पास अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी।
इस हादसे में कार चालक, आकाश उर्फ विशन (35) पुत्र सुंदर लाल निवासी डाबरा गांव (पट्टी गढ़/खाटल)

की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन स्टेट हाईवे-17 पर दुर्घटनाग्रस्त होकर द्वारसेरी क्षेत्र के खेतों में गिर गया।
घटना की सूचना मिलते ही SDRF टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसे के बाद मृतक के परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।

Next Post

मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय परियोजनाओं को दी स्वीकृति , जन मोर्चा लड़ रहा है जानिए सभी समाचार

*राज्य में विकास को मिली नई गति: नियोजन विभाग की संस्तुति के उपरांत मुख्यमंत्री ने बहु-क्षेत्रीय परियोजनाओं को दी स्वीकृति* देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के समग्र विकास को नई दिशा देते हुए पर्यटन, परिवहन, पंचायती राज एवं खेल अवसंरचना से जुड़ी महत्वपूर्ण […]

You May Like