
गूलर के पास भीषण बस हादसा, खाई में समाई बस; 4 की मौत, 20 घायल
टिहरी में दर्दनाक हादसे से मचा हड़कंप, पुलिस-SDRF का रेस्क्यू अभियान जारी
टिहरी जिले में मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गूलर के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बस हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही थी ।
हादसे की सूचना मिलते ही टिहरी पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
बस संख्या UK09PA9779 के दुर्घटनाग्रस्त होने से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा चुका हैं ।पुलिस और राहत-बचाव टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं।
अपडेट
### गूलर बस हादसा: आठ लोगों की मौत, 26 घायल; एसएसपी और एसडीएम मौके पर मौजूद
एक गंभीर घायल की पहचान अब तक नहीं हुई, घायलों में तीन साल की बच्ची भी शामिल; कई राज्यों के यात्री हादसे का शिकार
टिहरी। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के गूलर के पास हुए भीषण बस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।
एसएसपी श्वेता चौबे और कीर्तिनगर के एसडीएम पंकज भट्ट घटनास्थल पर मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान की निगरानी कर रहे हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया जा रहा है।
प्रशासन की ओर से जारी घायलों की सूची में उत्तराखंड सहित झारखंड, बिहार, असम, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के लोग शामिल हैं। घायलों में तीन वर्षीय बच्ची आयरा भी शामिल है।
हादसे में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बताया गया कि घटनास्थल पर उसके पास से कोई पहचान पत्र भी बरामद नहीं हुआ।
घायलों की पूरी सूची:
* मोहम्मद वहाब अंसारी (22), दुमका, झारखंड।
* राहुल कुमार (24), पटना, बिहार।
* अभिषेक (28), जसपुर, ऊधमसिंहनगर।
* प्रत्यूष (23), खटीमा, ऊधमसिंहनगर।
* अर्जुन सौरन (34), दुमका, झारखंड।
* बुधन मुर्मू (50), दुमका, झारखंड।
* आयरा (3), गुवाहाटी, असम।
* नूर जहां (26), गुवाहाटी, असम।
* राजकुमार (32), दुमका, झारखंड।
* जतिन (21), शाहदरा, दिल्ली।
* पंकज नेगी (31), रुद्रप्रयाग।
* संतोष कुमार (38), जहानाबाद, बिहार।
* वीरेंद्र सिंह (58), कर्णप्रयाग, चमोली।
* मुन्ना सिंह (28), दुमका, झारखंड।
* सागर (21), प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश।
* खुशी भट्ट (19), पिथौरागढ़।
* एक अज्ञात व्यक्ति (गंभीर घायल)।
* परेश मराठी, दुमका, झारखंड।
* आसापंथ (64), हल्द्वानी।
* पंकज कांडपाल (42), हल्द्वानी।
* अंजू (32), हल्द्वानी।
* आर्यन गुप्ता, मध्य प्रदेश।
* रमेश चंद, कोलकाता।
* दर्शन सिंह, हल्द्वानी।
* रामा प्रसाद घोष (62), कोलकाता।
* नवीन (31), हल्द्वानी।
अब तक की स्थिति:
* मृतक: 8
* घायल: 26
* गंभीर घायल: 1 (पहचान अज्ञात)
प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव अभियान जारी है। घायलों का उपचार किया जा रहा है।


