HTML tutorial
HTML tutorial

बाल मेले में बच्चों ने दिखाई हुनर की चमक, 100 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

Pahado Ki Goonj

बाल मेले में बच्चों ने दिखाई हुनर की चमक, 100 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

**बीरजा इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ में सजे रचनात्मकता और स्वरोजगार के स्टॉल, मनवीर चौहान ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह**

**चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)।** बीरजा इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ में आयोजित बाल मेले में छात्र-छात्राओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और उद्यमशीलता का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। विद्यार्थियों ने विभिन्न आकर्षक स्टॉल लगाकर अपनी व्यावसायिक सोच और हुनर का परिचय दिया। साथ ही स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता का संदेश भी दिया।

बाल मेला एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने प्रतिभाग कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। बच्चों ने अपने स्टॉल पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए-नए तरीके अपनाए और अपनी प्रतिभा से सभी का ध्यान खींचा।

समारोह में लॉटरी के माध्यम से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों सहित करीब 100 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि बाल मेले जैसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, प्रतिस्पर्धा और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करते हैं। विद्यार्थियों की स्वरोजगार के प्रति सोच सराहनीय है। उन्होंने विद्यालयों में प्रतिवर्ष ऐसे आयोजन कराने पर जोर देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने इस आयोजन के लिए विद्यालय के शिक्षकों और विद्यालय परिवार को बधाई दी।

कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र रांगड़, विजय बडोनी, पूर्व प्रमुख विजेंद्र रावत, चैन सिंह महर, संजय कंडियाल, राकेश थपलियाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

You May Like