HTML tutorial

कुथनौर अग्निकांड पीड़ित परिवार की मदद को आगे आए दीपक बिजल्वाण, 50 हजार की आर्थिक सहायता

Pahado Ki Goonj

कुथनौर अग्निकांड पीड़ित परिवार की मदद को आगे आए दीपक बिजल्वाण, 50 हजार की आर्थिक सहायता
बड़कोट। तहसील बड़कोट के कुथनौर गांव में हुए भीषण अग्निकांड से दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अचानक लगी आग ने प्रेम नौटियाल और गणेश नौटियाल के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते घर में रखा सामान, नगदी और जेवरात समेत जरूरी सामग्री जलकर राख हो गई। अग्निकांड के बाद पीड़ित परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। ग्रामीणों की तत्परता और सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया गया, जिससे आसपास के अन्य मकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। हालांकि, तब तक पीड़ित परिवारों का काफी सामान जलकर नष्ट हो चुका था।
अग्निकांड की जानकारी मिलने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए मौके पर पहुंचकर 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रशासन से भी अग्निकांड से हुए नुकसान का जायजा लेकर पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

 

Next Post

प्रतापनगर में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठी बड़ी मांग, सांसदों से CSR फंड दिलाने की अपील ।

प्रतापनगर में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठी बड़ी मांग, सांसदों से CSR फंड दिलाने की अपील । प्रतापनगर। टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर अब क्षेत्रवासियों से एकजुट होकर पहल करने का आह्वान किया गया है। क्षेत्र में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज अस्पताल को THDC […]

You May Like