देहरादून। मानसून आने के बाद उत्तराखण्ड मंे जनजीवन अस्त व्यस्त होना शुरू हो गया है। गुरुवार सुबह बदरीनाथ और गौरीकुंड हाईवे भी बंद हो गए। जिससे यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। केदारनाथ यात्रा पर भी हालफिल्हाल रोक लगा दी गयी है।
ऋषिकेश बद्रीनाथ राजमार्ग सिरोहबगड में भूस्खलन से बंद हो गया है। जिसके चलते देजिमांडा छातिखाल मार्ग से वाहनों का संचालन हो रहा है। खराब मौसम को देखते हुए अग्रिम आदेशों तक केदारनाथ को रोक दिया गया गया। सुबह 8 बजे तक 990 यात्री ही धाम रवाना हुए। गुरुवार सुबह से शुरू हुई बारिश से बदरीनाथ राजमार्ग सिरोहबगड़ और गौरीकुंड हाइवे नौला पानी में बंद हो गए। चमोली जनपद में भी देर रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश से जिले में 12 ग्रामीण संपर्क मार्ग जगह-जगह मलबा आने से बंद है। नंदानगर, पोखरी, देवाल, थराली विकासखंडों में कई सड़कें मलबा आने से बंद पड़ी है।
धामी सरकार के 100 दिन पूरे पर होने पर नेता प्रतिपक्ष ने कसा तंज
Thu Jun 30 , 2022
देहरादून। उत्तराखंड में सरकार के मंत्रियों का नौकरशाही पर हमलावर रुख अभी पुराना भी नहीं हुआ था कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी नौकरशाही के रवैया को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। धामी सरकार के 100 दिनों में विफलता पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने नौकरशाही […]

You May Like
-
ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तरकाशी के पुरोला को जिला बनाओजिला मुख्यालय पुरोला से 150 से 200 किमी की दूरी में होने से उन्हें काफी सारी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है। -स्थानीय लोगों को हर छोटी या बड़ी समस्या के लिये इतना लम्बा सफर तय करना पड़ता है। -जिला मुख्यालय से दूर होने के कारण वहां के विकास पर ध्यान नहीं दिया जाता है। -उनका कहना है कि पुरोला को जिला बनाने से यह सारी परेशानी खत्म हो जाएंगी। अलग जिला बनाने की मांग क्षेत्रवासियों ने बताया कि 24 फरवरी 1960 में उत्तरकाशी जिला टिहरी से अलग हुआ था। उस समय रवांई परगना उत्तरकाशी जिले में शामिल किया गया था। यह क्षेत्र बड़कोट, पुरोला, नो गांव, मोरी तहसील के अंदर आता है। 1960 में रवांई के लोगों ने अलग जिले की मांग शुरू कर दी थी। उसके बाद उत्तराखंड राज्य बनने के बाद पृथक जिले की मांग और तेज हुई, जिसके चलते सरकार ने राज्य के 4 नए जिलों की घोषणा में यमुनोत्री को जिला बनाने की बात कही थी। जिससे पुरोला के लोग भड़क गए और तब से लगातार पुरोला को जिला बनाने की मांग की जा रही है।
Pahado Ki Goonj July 31, 2018


