HTML tutorial
HTML tutorial

वन विभाग की समीक्षा बैठक में बाघ के हमले से डीयफओ नपेंगे-मुख्यमंत्री

Pahado Ki Goonj

देहरादून ,पहाडोंकीगूँज,

वन्य जीवों के आक्रमण से मानव सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स का गठन किया जाय- मुख्यमंत्री
वन्य जीवों के आक्रमण से मानव सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स का गठन किया जाय- मुख्यमंत्री
वन क्षेत्र में अवैध खनन एवं अवैध पातन पर सख्त कारवाई की जाए
वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी प्रयास किये जाय।
वनों के संरक्षण तथा वनाग्नि को रोकने के लिए जनजागरूकता व जन सहभागिता पर विशेष ध्यान दिया जाय।
मुख्यमंत्री ने सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये निर्देश।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि गुलदार एवं अन्य वन्य जीवों के आक्रमण से मानव सुरक्षा के लिए विभिन्न विभागों के समन्वय से एक टास्क फोर्स बनाया जाय। यदि किसी क्षेत्र में किसी बच्चे पर गुलदार आक्रमण करता है, तो इसके लिए संबंधित क्षेत्र के वनाधिकारी एवं डीएफओ की जिम्मेदारी तय की जाय।

गुलदार के मानव आक्रमण से संबंधि चिन्हित स्थानों के लिए एक्शन प्लान बनाया जाय। वन क्षेत्र में अवैध खनन एवं अवैध पातन पर सख्त कारवाई की जाय। वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी प्रयास किये जाय। वनों के संरक्षण एवं वनाग्नि को रोकने के लिए वन विभाग द्वारा जन जागरूकता के साथ जन सहभागिता पर भी विशेष ध्यान दिया जाय।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वनों के संरक्षण, मानव एवं वन्यजीवों के संघर्ष को कम करने, भूस्खलन को कम करने के लिए वन विभाग द्वारा इनोवेटिव प्रयास किये जाय। इनोवेटिव कार्यों के लिए वन विभाग के अधिकारियों को लक्ष्य दिया जाय। जंगली जानवरों से किसानों को नुकसान न हो, इसके लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाय। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी कार्य किये जा रहे हैं, वह धरातल पर दिखें।

 

Next Post

राज्यपाल ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राज्यपाल ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश उत्तरकाशी :- मदन पैन्यूली प्रदेश के राज्यपाल ले० जनरल गुरमीत सिंह जनपद के दो दिवसीय भ्रमण पर उत्तरकाशी पहुंचे, जहां पर उन्होंने आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया । सोमवार को प्रथम दिवस में महामहिम द्वारा सर्वप्रथम मातली स्थित आईटीबीपी गेस्ट हाउस सभागार […]

You May Like